क्वाट्र्ज के मुताबिक, अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करनेवाले मॉल साउथ कोस्ट प्लाजा ने साल 2015 में 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार किया था। इसका पीक सीजन थैंक्सगिविंग डे के एक दिन बाद शुरू होता है, जिसे मॉल ने ‘फेबुलस फ्राइडे’ का नाम दिया है और यह न तो ब्लैक फ्राइडे है और न ही क्रिसमस का अंत, बल्कि चीनी नववर्ष का अंत है।
ईयर ऑफ द मंकी के सम्मान में दक्षिणी कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में इस सप्ताह कैरोलिना हेरारा तथा बैलेंसिआगा जैसी दुकानों में डमी पर हर तरफ लाल कपड़े ही दिखाई दे रहे हैं। डोल्स एंड गबाना बंदर की आकृति छपे टी-शर्ट की बिक्री कर रहे हैं, जो मॉल का एक्सक्लूसिव आइटम है।
मॉल में एक दिन में 2,500 डॉलर से अधिक की खरीदारी करनेवाले खरीदारों को मॉल की तरफ से बंदर की आकृति छपी टिफीन दी जा रही है।
dharmpath.com dharmpath