अमेरिका के साथ संबंध बहाली आसान नहीं : रूस

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमें अमेरिका के साथ अपने संबंधों में सुगमता की उम्मीद नहीं है और न ही हमने कभी यह उम्मीद की है। हम अपने द्विपक्षीय संबंधों को वास्तविक धरातल से देख रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि रूस कामकाजी प्रारूप में अमेरिका के साथ एक सामान्य व्यावहारिक और यथार्थवादी बातचीत के लिए तैयार है।

मारिया ने रूस और अमेरिका के बीच मौजूद कुछ मुद्दों पर विचार साझा किए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस समर्थित नहीं, बल्कि अमेरिका समर्थित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493