अमेरिका के साथ संबंध मजबूत करने के लिए चीन प्रतिबद्ध

अमेरिका के कारोबारी दिग्गजों और देश के पूर्व अधिकारियों के एक समूह के साथ बैठक में शी ने कहा कि यदि इस लक्ष्य को हासिल कर लिया गया तो यह चीन और अमेरिका के लोगों के साथ-साथ वैश्विक शांति व विकास के लिए भी अच्छा होगा।

शी ने माना कि चीन और अमेरिका के हित समान हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच कुछ मतभेद भी हैं। दोनों पक्षों को इन्हें एक-दूसरे के अनुकूल बनाने और रणनीतिक गलती से दूर रहते हुए इनका उचित तरीके से प्रबंधन और मतभेदों को नियंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए।

शी ने कहा कि चीन के आर्थिक विकास दर की धीमी रफ्तार देश के विकास की रूपरेखा में बदलाव और अर्थव्यवस्था के पुनर्गठन का नतीजा है।

उन्होंने कहा, “हम आर्थिक सुधार को जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बाजार संसाधनों के आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।”

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में अब भी व्यापाक संभावना है और देश की अर्थव्यवस्था मध्यम गति से तीव्र गति की विकास दर हासिल करने में सक्षम है।

उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार और निवेश सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही उम्मीद जताई कि अमेरिकी कारोबारी समुदाय चीन की सुधार योजना को सहयोग देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493