अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप में 2 लड़ाकू विमान भेजने पर कर रहा विचार

सियोल, 2 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद शक्ति प्रदर्शन के लिए अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप में दो लड़ाकू विमान भेजने पर विचार कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को दक्षिण कोरियाई अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिका उल्की फ्रीडम गार्डियन कोडनेम से संयुक्त सालाना अभ्यास के लिए प्रायद्वीप में अमेरिकी युद्धक विमान को भेजने पर विचार कर रहा है।

मई के अंत में प्रायद्वीप के समुद्री क्षेत्र में भेजे गए यूएसएस कार्ल विंसन और रोनाल्ड रीगन लड़ाकू विमान वाहक पोत को उत्तर कोरिया द्वारा इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण के मद्देनजर, कथित तौर पर तैनात किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि 21 अगस्त से कंप्यूटर-असिस्सटेड सिमुलेशन अभ्यास से पहले इन पोतों की तैनाती की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि इस महीने अमेरिका-दक्षिण कोरिया युद्ध अभ्यास से पहले दो विमान वाहक पोतों और काफी संख्या में परमाणु क्षमता संपन्न अमेरिकी पनडुब्बियों को भेजने की समीक्षा का काम जारी है।

उत्तर कोरिया द्वारा पिछले सप्ताह लॉन्च मिसाइल ने लगभग 1,000 किलोमीटर लंबी उड़ान भरी और 3,700 किलोमीटर से अधिक की ऊंचाई तक गई। यह मिसाइल ह्वासोंग-14 का एक उन्नत संस्करण है, जिसने 4 जुलाई के अपने परीक्षण में 2,802 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई के साथ 933 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493