अमेरिका चर्च शूटर को मृत्युदंड देने के पक्ष में

वाशिंगटन, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की सरकार पिछले साल चार्ल्सटन चर्च में गोलीबारी को अंजाम देने वाले को मृत्युदंड देने के पक्ष में है। इस गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल लोरेटा लिंच ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने डिलान रूफ के लिए मृत्युदंड का अनुरोध करने का निर्णय लिया है, जो श्वेत है। अपराध की प्रकृति और इससे हुए नुकसान के कारण उन्होंने मजबूरन यह फैसला लिया है।

लिंच ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा हालांकि मृत्युदंड से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस मामले में तथ्यों और मामले के कानूनी सिद्धांतों पर ध्यानपूर्वक पुनर्विचार करने के बाद सरकार ने अधिकतम सजा की मांग करने का निर्णय लिया है।

पिछले साल 17 जून को चार्ल्सटन की ऐतिहासिक एमानुएल अफ्रीकी मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च में बाइबिल सत्र के दौरान डिलान रूफ (22) ने अमेरिकी-अफ्रीकी लोगों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। जुलाई में उस पर नस्लीय नफरत के आधार पर अपराध को अंजाम देने का आरोप लगाया गया।

चर्च गोलीबारी में पादरी, स्टेट सीनेटर क्लेमेंटा पिंकने सहित छह महिलाएं व तीन पुरुषों की मौत हो गई थी। हमले में बाल-बाल बचे तीन लोगों में से एक के अनुसार, रूफ ने अपने इस कदम को यह कहते हुए सही बताया था कि अश्वेत लोग अमेरिका पर ‘कब्जा’ कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493