अमेरिका, जापान दक्षिण चीन सागर में सैन्य ताकत न दिखाएं : चीन

बीजिंग, 26 नवंबर (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को अमेरिका और जापान से दक्षिण चीन सागर में सैन्य ताकत नहीं दिखाने और तनाव नहीं पैदा करने का आग्रह किया।

बीजिंग, 26 नवंबर (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को अमेरिका और जापान से दक्षिण चीन सागर में सैन्य ताकत नहीं दिखाने और तनाव नहीं पैदा करने का आग्रह किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी और अमेरिका की प्रशांत महासागर कमान के प्रमुख एडमिरल हैरी हारिस ने अमेरिकी सेना और जापान के सामुद्रिक आत्मरक्षा बल के साझा अभ्यास को जारी रखने का फैसला किया है। दोनों देशों ने दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य देशों को उनकी क्षमताएं बढ़ाने में मदद जारी रखने की भी बात कही है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने कहा, “हम प्रासंगिक देशों से दक्षिण चीन सागर में ऐसे काम करने का आग्रह कर रहे हैं जिनसे शांति और स्थायित्व बनाए रखने में मदद मिले। हम धौंस दिखाने, तनाव नहीं पैदा करने और इलाके का सैन्यीकरण नहीं करने का आग्रह कर रहे हैं।”

चीन के रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह अब दोबारा दक्षिण चीन सागर में चीनी क्षेत्र में युद्धपोत नहीं भेजे। अमेरिका ने हाल ही में इलाके में अपना युद्धपोत भेजा था और इसे नौवहन गश्त की आजादी बताया था। चीन ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी।

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा, “नौवहन की आजादी को लेकर कोई समस्या नहीं है। हम यह आग्रह कर रहे हैं कि अमेरिका इसकी आड़ में उकसाने वाले काम न करे। चीनी सेना अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और सामुद्रिक अधिकार की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493