यह दुर्घटना मंगलवार को बिलॉक्सी कस्बे में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि बस रेल की पटरियों पर फंस गई थी। इसी बीच एक ट्रेन ने बस को टक्कर मार दी। बस पर 50 लोग सवार थे।
बिलॉक्सी के पुलिस प्रमुख जॉन मिलर ने कहा कि यह बस रेल पटरियों पर क्यों रुकी थी, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घायलों को त्वरित चिकित्सा के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath