अमेरिका ने आव्रजकों के लिए शरण पर बनाया नया नियम

वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका में उसकी दक्षिणी सीमा से प्रवेश करने वाले अवैध आव्रजक नए नियम के तहत शरण के लिए योग्य नहीं होंगे।

बीबीसी की खबर के मुताबिक, न्याय विभाग और होमलैंड सिक्योरिटी ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि नए नियम से उन आव्रजकों को शरण मिलना बंद हो जाएगा, जिन्होंने प्रवेश के दौरान किसी भी राष्ट्रपति प्रतिबंध का उल्लंघन किया है।

बीबीसी के मुताबिक, कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल मैथ्यू व्हिटेकर और होमलैंड सिक्योरिटी की प्रमुख कस्र्टनजेन नील्सन ने नए नियम की घोषणा की। इसे अंतरिम अंतिम नियम के रूप से जाना जाता है। नियम को पूर्वव्यापी प्रभाव से नहीं लगाया गया है। ट्रंप इस पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

एक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति राष्ट्र हित में आव्रजन को रोक सकते हैं।”

ट्रंप के 2018 मध्यावधि चुनाव प्रचार के दौरान आव्रजन पर अधिक जोर दिया गया था।

वह सीमा पर जवानों को आदेश भी दे सकते हैं और आव्रजकों को घुसपैठिया घोषित कर सकते हैं।

नए आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति के पास देश के बाहर के सभी लोगों के प्रवेश को रोकने की शक्तियां है और वह जो भी उचित समझे, उनपर किसी प्रकार का प्रतिबंध लगा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493