वाशिंगटन, 11 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी वित्त विभाग ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स-कोड्स फोर्स (आईआरजीसी-क्यूएफ) को लाखों डॉलर की राशि मुहैया कराने के लिए ईरान के नौ लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐतिहासिक ईरान समझौते से अलग होने के ऐलान के बाद आया है।
वित्त विभाग ने कहा कि वह ईरान में व्यापक मुद्रा विनिमय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ मिलकर काम कर रहा है।
विभाग ने जारी बयान में कहा कि ईरान का केंद्रीय बैंक आईआरजीसी-क्यूएफ की योजना से जुड़ा हुआ था और उसके करेंसी नेटवर्क को सक्रिय रूप से मदद पहुंचा रहा था।
dharmpath.com dharmpath