बुखारेस्ट, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी वायुसेना के दो एफ-22 रैप्टर लड़ाकू विमान सोमवार को दक्षिण-पूर्वी रोमानिया के कोंस्टांटा के ब्लैक सी बंदरगाह के पास सैन्यअड्डे पर पहुंच गए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाटो की सामूहिक सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के तहत यह पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान रोमानिया पहुंचे हैं।
अमेरिका की वायुसेना के तीसरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल टिमोथी रे ने सैन्यअड्डे पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, “एफ-22 विमान सिर्फ आज यहां रहेंगे, लेकिन ये अगले कुछ महीनों तक यूरोप में ही रहेंगे।”
रोमानिया के जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल निकोल कीउका ने कहा कि रोमानिया में एफ-22 लड़ाकू विमान की उपस्थिति से दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी का पता चलता है।
dharmpath.com dharmpath