वाशिंगटन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना के दो जहाज ताइवान जलडमरूमध्य के रास्ते होकर गुजरे हैं। क्षेत्र में परिचालन की देखरेख करने वाले अमेरिकी प्रशांत बेड़े ने यह जानकारी दी है।
वाशिंगटन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना के दो जहाज ताइवान जलडमरूमध्य के रास्ते होकर गुजरे हैं। क्षेत्र में परिचालन की देखरेख करने वाले अमेरिकी प्रशांत बेड़े ने यह जानकारी दी है।
अमेरिकी प्रशांत बेड़े के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर टिम गोर्मन ने सीएनएन को बताया, “निर्देशित मिसाइल विध्वंसक यूएसएस मैकैम्पबेल और यूएसएनएस वाल्टर एस. डील ने गुरुवार को ताइवान जलमडमरूमध्य से नियमित पारगमन किया जो अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार था।
गोर्मन ने कहा, “ताइवान जलडमरूमध्य से जहाजों का पारगमन एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता दिखाता है। जहां भी अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुमति देती है, अमेरिकी नौसेना उड़ान भरने, जलयात्रा करने और संचालन करने का काम जारी रखेगी।”
अमेरिकी नौसेना ने अक्टूबर और नवंबर 2018 में जलडमरूमध्य के रास्ते से दो जहाजों को रवाना किया था, जहां कई चीनी युद्धपोत मौजूद थे।
अमेरिका ने पिछले साल जुलाई में इसी तरह का ऑपरेशन किया था। इससे पहले, पारगमन वर्ष में केवल एक बार होता था।
करीब 110 मील चौड़ा जलडमरूमध्य चीन और ताइवान को अलग करता है।
dharmpath.com dharmpath