वाशिंगटन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने तुर्की में तख्तापलट के प्रयासों पर चिंता जताते हुए कहा कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, “अमेरिका, तुर्की में हो रहे घटनाक्रमों पर चिंतित है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं।”
राष्ट्रपति ओबामा ने तुर्की के घटनाक्रम के बारे में शुक्रवार रात को केरी से फोन पर बात की।
बयान के मुताबिक, “ओबामा और केरी के बीच सहमति बनी कि तुर्की में सभी पक्षों को लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार का समर्थन करना चाहिए और हिंसा से दूर रहना चाहिए।”
केरी ने कहा कि विदेश मंत्रालय तुर्की में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चौकस है।
अमेरिका ने तुर्की में रह रहे अपने नागरिकों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।
dharmpath.com dharmpath