वाशिंगटन, 23 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के हवाईअड्डों और परिवहन प्रणालियों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ब्रसेल्स में हुए हमले के समान किसी भी प्रकार की हमले की संभावना नहीं दिख रही है।
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हवाईअड्डे पर हुए दो विस्फोटों और एक मेट्रो स्टेशन पर हुए हमले में 34 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक घायल हो गए।
अमेरिका के समाचार पत्र ‘वाशिंगटन टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, होमलैंड सुरक्षा मंत्री जेह जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि इस तरह की साजिश से संबंधित कोई भी विशेष जानकारी नहीं मिली है।
जॉनसन ने कहा, “हमें उस आतंकवादी से होने वाले खतरे पर ध्यान केंद्रित करना होगा, जो विदेशी आतंकवादियों के साथ सीधे तौर पर संपर्क में है।”
बेल्जियम को दहला देने वाले आतंकवादी हमलों के बावजूद गृह सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि वह अमेरिका में कोई नया आतंकवादी अलर्ट संबंधी बुलेटिन जारी नहीं कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath