अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने सीनेट से कहा कि व्हाइट हाउस को रूस से संबंधित मामलों में लचीला रुख अपनाने दिया जाए।

इससे पहले अमेरिकी सीनेट ने बुधवार को रूस पर नए प्रतिबंधों को मंजूरी दे दी।

टिलरसन ने अमेरिकी चुनाव में रूस की कथित दखलअंदाजी के संदर्भ में रूस के साथ निर्णायक संवाद के महत्व पर जोर दिया।

टिलरसन का आग्रह उसी दिन आया है, जब सीनट ने रूस पर नए प्रतिबंध संबंधी विधेयक को पारित कर दिया।

रूस के खिलाफ प्रतिबंध संबंधी विधेयक के पक्ष में 97 जबकि विपक्ष में दो वोट पड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493