अमेरिका ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध

वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने यूक्रेन मुद्दे में रूस की भूमिका का समर्थन करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं के खिलाफ नए प्रतिबंध लागू किए हैं।

वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने यूक्रेन मुद्दे में रूस की भूमिका का समर्थन करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं के खिलाफ नए प्रतिबंध लागू किए हैं।

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेजरी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेजरी विभाग ने बयान में कहा कि तीन व्यक्तियों व नौ संस्थाओं पर प्रतिबंध का आदेश दिया गया है, जो गंभीर मानवाधिकार दुर्व्यवहार या क्रीमिया क्षेत्र में रूसी हित में लगे हुए हैं।

बयान में कहा गया कि इन सभी व्यक्तियों व संस्थाओं की संपत्ति अमेरिकी अधिकार क्षेत्र के अधीन है और अमेरिकी व्यक्तियों को सामान्य रूप से इन व्यक्तियों के साथ लेन-देन पर रोक लगाई गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने भी मंगलवार को कहा कि वह रूस पर मार्च में ब्रिटेन में पूर्व रूसी जासूस पर नर्व एजेंट हमले में शामिल होने को लेकर उस पर दूसरे चरण के प्रतिबंध लगा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493