अमेरिका ने होरमुज जलडमरूमध्य में पोत सहायता मिशन रोका

वाशिंगटन, 7 मई (आईएएनएस)। पेंटागन ने होरमुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी झंडे वाले मालवाहक पोतों के अनुरक्षण का मिशन बंद करने का फैसला किया है।

सामचार एजेंसी एफे की रपट के मुताबिक, पेंटागन प्रवक्ता कर्नल स्टीव वारेन ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमान अब जलमार्ग के नियमित समुद्री सुरक्षा अभियानों को घटाएगा।

अप्रैल के अंत से अमेरिकी नौसेना के पोत रणनीतिक जलडमरूमध्य मे व्यावसायिक जहाजों का अनुरक्षण कर रहे थे और यह सुनिश्चित कर रहे थे कि ईरान क्षेत्र में अमेरिकी झंडे वाले जहाजों के लिए समुद्री यातायात नहीं रोके।

यह फैसला तब लिया गया था, जब इरान ने मार्शल द्वीप के मालवाहक पोत पास्र्क टिगरिस को रोक कर उसके चालक दल को गिरफ्तार कर लिया था। ईरान ने कहा था कि पोत के मालिक पर तेहरान का पैसा बकाया है।

अमेरिकी विदेश विभाग अनुरक्षण मिशन बढ़ा सकता था, लेकिन शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया।

अमेरिका ने ईरान द्वारा किए गए इस उत्तेजक व्यवहार की निंदा की थी।

अप्रैल में ईरानी गश्ती नौकाओं ने एक अमेरिकी मालवाहक पोत को घेर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493