अमेरिका ने 11 देशों की यात्रा को लेकर चेतावनी जारी की

इन देशों में ब्रूनेई, म्यांमार, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, फिलीपींस, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम शामिल हैं।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम विभाग (सीडीसी) ने एक बयान में कहा कि इन देशों की यात्रा से लोग जीका वायरस की चपेट में आ सकते हैं।

सीडीसी ने कहा कि जीका वायरस दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में पिछले कई सालों से मौजूद है और विभिन्न देशों में कभी-कभार इसके मामले सामने आते रहते हैं।

सीडीसी के मुताबिक, “इन क्षेत्रों में जीका के मामलों में बदलाव देखने को मिल रहा है।”

चेतावनी में कहा गया है, हालांकि इन देशों में यात्रा के दौरान जीका संक्रमण का खतरा कम हो सकता है, पर यह शून्य नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493