अमेरिका ने 5 ईरानियों को काली सूची में डाला

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने यमन में सरकार विरोधी ताकतों का समर्थन करने को लेकर पांच ईरानी लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिए हैं। ये पांचों देश की सेना से जुड़े लोग हैं।

अमेरिकी विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने उन आरोपों पर ये प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें कहा गया है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प ने यमन के हौती विद्रोहियों को बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़ी प्रौद्योगिकी मुहैया कराए हैं।

इन प्रतिबंधों के बाद अमेरिकी न्यायक्षेत्र में आने वाले इन सभी से संबंधित संपत्तियां जब्त हो जाएंगी। किसी भी अमेरिकी व्यक्ति को उनके साथ लेनदेन पर रोक होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिकी वित्त विभाग ने एक बयान में मंगलवार को कहा कि मौजूदा संघर्ष से पहले यमन में ये हथियार नहीं देखे गए थे।

बयान में कहा गया है, “अमेरिका हौती विद्रोहियों को ईरान की मदद बर्दाश्त नहीं करेगा, जो हमारे करीबी सहयोगी सऊदी अरब पर हमला कर रहे हैं।”

कोषागार मंत्री स्टीवेन मुनचिन ने एक बयान में कहा, “क्षेत्र के सभी देशों को ईरान को अपने कर्मियों, हथियारों व धन से यमन विद्रोहियों की मदद करने को लेकर सर्तक रहना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493