अमेरिका : न्यूयॉर्क बोटैनिकल गार्डेन में कॉर्प्स फ्लावर देखने उमड़ी भीड़

यह मौका शहर में 80 साल बाद आया है। बगैर डाली के खिलने वाले इस फूल से दरुगध निकलती है, जिस वजह से इसे यह विचित्र नाम दिया गया है।

न्यूयॉर्क बोटैनिकल गार्डेन के एक शिक्षाविद ने कहा, “यह मक्खियों और परागण में उपयोगी अन्य जंतुओं को आकर्षित कर रहा है, इसलिए इसके दोबारा प्रजनन की उम्मीद है।”

यह फूल इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा में पैदा होने वाला एक दुर्लभ उष्णकटिबंधीय प्रजाति का है। यह एक दशक में केवल एक बार 24 से 36 घंटों के लिए ही खिलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493