अमेरिका पड़ोसी देशों संग ईरान के संबंधों को प्रभावित नहीं कर सकता : रूहानी

तेहरान, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका, क्षेत्रीय देशों पर ईरान के साथ संबंधों के मामले में अपनी नीतियों को थोप नहीं सकता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूहानी ने यह टिप्पणी तुर्की के लिए उड़ान भरने से पहले तेहरान के मेहराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर की।

‘प्रेस टीवी’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि हमारे और क्षेत्रीय देशों के बीच संबंधों पर अमेरिका का कोई प्रभाव नहीं रहा है और वह क्षेत्रीय देशों पर अपनी नीतियां नहीं थोप सकता है।

रूहानी तुर्की के अपने समकक्ष रिसेप तैयप एर्दोगान के निमंत्रण पर दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के लिए अंकारा रवाना हुए।

उन्होंने इस्लामी गणराज्य के खिलाफ एकतरफा अमेरिकी प्रतिबंधों पर ‘तुर्की के दृढ़ रुख’ की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि प्रमुख क्षेत्रीय देश के रूप में तुर्की के साथ संबंध ईरान के लिए बहुत महत्व रखते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493