अमेरिका : पेंटागन के चीफ ऑफ स्टाफ केविन स्वीनी ने इस्तीफा दिया

वाशिंगटन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के चीफ ऑफ स्टाफ केविन स्वीनी ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।

स्वीनी ने शनिवार को जारी बयान में कहा, “पेंटागन में दो वर्ष तक सेवारत रहने के बाद मैंने फैसला किया है कि यह निजी सेक्टर में लौटने का समय है।”

मैट्टिस ने स्वीनी को 2017 की शुरुआत में चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया था। स्वीनी 2014 में अमेरिकी नौसेना में रियर एडमिरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

इस सप्ताह की शुरुआत में पेंटागन की प्रवक्ता डाना व्हाइट ने भी अपनी रवानगी का ऐलान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493