अमेरिका : बीते छह सप्ताह में 2,000 प्रवासी बच्चे परिवारों से अलग हुए

वाशिंगटन, 16 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी सीमा में प्रवेश करने के बाद बीते छह सप्ताह में लगभग 2,000 प्रवासी बच्चे अपने परिवारों से बिछुड़ गए।

बीबीसी के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के मेक्सिको सीमा से आने वाले अवैध प्रवासियों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के बाद से वयस्कों को हिरासत में लिया जा रहा है, जिसका मतलब है कि बच्चों को उनसे अलग रखा जा रहा है।

इस मुद्दे ने अमेरिका में उथल-पुथल ला दी है।

अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने गुरुवार को बाइबिल का हवाला देते हुए जीरो टोलेरेंस रुख अपनाने की पैरवी की थी। वयस्कों पर मामला दायर किया जाता जबकि बच्चों को उनसे अलग रखा जाता है।

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 19 अप्रैल से 31 मई 2018 के बीच 1,940 वयस्कों में से 1,995 बच्चों को अलग रखा गया। हालांकि, इन बच्चों की उम्र के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493