अमेरिका : भारतवंशी मनीषा सिंह ने सहायक विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली

वाशिंगटन, 20 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक मनीषा सिंह ने ट्रंप प्रशासन में आर्थिक और व्यापारिक मामलों की सहायक विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली है। पेशे से वकील मनीषा इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं।

विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने शुक्रवार को उन्हें शपथ दिलाई। उनके ऊपर अमेरिकी समृद्धि, उद्यमिता और नवाचार को पूरे विश्व भर में फैलाने का दायित्व है।

अमेरिकी विदेश विभाग के आर्थिक और व्यापार मामले के ब्यूरो ने उनके शपथ ग्रहण समारोह के बाद ट्वीट किया, “हम उनके नेतृत्व में अमेरिका के विकास को बढ़ावा देने और हमारे भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उत्साहित हैं।”

भारत में जन्मी मनीषा रिपब्लिकन सीनेटर डेन सुलीवान की मुख्य अधिवक्ता और नीति सलाहकार रह चुकी हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सीनेट की विदेशी मामलों की समिति के कर्मचारी के तौर पर की थी।

इससे पहले वह एक वकील के तौर पर काम कर रही थीं, जहां वह एक कानूनी कंपनी में अंतर्राष्ट्रीय कानून की प्रैक्टिस करती थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493