अमेरिका-भारत संबंध में कई ‘बड़ी बातों’ के होने को देख रहे हैं ट्रंप

न्यूयॉर्क, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के साथ वह अमेरिका-भारत के संबंधों में कई ‘बड़ी बातें’ होते देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘बड़ी चुनावी जीत’ पर बधाई देते हुए ट्रंप ने गुरुवार को अपने ट्वीट में कहा, “हमारे महत्वपूर्ण काम को जारी रखने के लिए आगे साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की वापसी के साथ अमेरिका-भारत की साझेदारी के लिए बहुत सी चीजें होने वाली हैं।”

मोदी ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। 2014 के चुनावों की तुलना में और अधिक सीटें हासिल करने के बाद पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493