अमेरिका: मिशिगन के चर्च में भारी गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 9 घायल

मिशिगन-अमेरिका में मिशिगन राज्य के ग्रैंड ब्लैंक स्थित एक चर्च में रविवार को हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी। यह घटना डेट्रॉइट के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक छोटे से समुदाय, चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में हुई गोलीबारी के बाद भीषण आग लग गई।

अमेरिका के मिशिगन राज्य में रविवार को मॉरमन चर्च (The Church of Jesus Christ of Latter-day Saints) में एक बड़ी गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि कई लोग गोली लगने से घायल हुए हैं और हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका में मिशिगन राज्य के ग्रैंड ब्लैंक स्थित एक चर्च में रविवार को हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी। यह घटना डेट्रॉइट के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक छोटे से समुदाय, चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में हुई गोलीबारी के बाद भीषण आग लग गई।

ग्रैंड ब्लैंक टाउनशिप के पुलिस प्रमुख विलियम रेने ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। रेने ने बताया कि हमलावर, जिसकी पहचान 40 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है। यह व्यक्ति अपनी कार चर्च में घुसाकर एक बड़े प्रार्थना सभा के दौरान भीड़ पर गोलीबारी करने लगा। पुलिस प्रमुख के अनुसार पुलिस ने बंदूकधारी को मार गिराया।

मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने कहा कि उन्हें ग्रैंड ब्लैंक में हुई गोलीबारी की जानकारी मिल रही है। व्हिटमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ग्रैंड ब्लैंक समुदाय के लिए मेरा दिल टूट रहा है। कहीं भी, खासकर किसी पूजा स्थल पर हिंसा अस्वीकार्य है।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493