अमेरिका में आंधी का कहर, 5 की मौत

न्यूयॉर्क, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्वी तट पर जारी भीषण आंधी के प्रकोप के कारण दो बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।

न्यूयॉर्क, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्वी तट पर जारी भीषण आंधी के प्रकोप के कारण दो बच्चों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को एक छह वर्षीय लड़के की नींद में ही उस समय मौत हो गई जब उसके घर पर एक पेड़ गिर पड़ा।

इसके अलावा शुक्रवार को ही न्यूयॉर्क के पुतनैम काउंटी में एक 11 वर्षीय लड़के के घर पर भी एक पेड़ गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

इनके अलावा आंधी के कहर ने और तीन लोगों को भी अपना शिकार बना लिया। बाल्टमोर में एक 77 वर्षीय महिला, रोड द्वीप पर करीब 70 वर्षीय एक वृद्ध और वर्जीनिया में एक 44 वर्षीय शख्स की भी आंधी के कारण पेड़ गिरने से मौत हो गई।

मैसाचुसेट्स और रोड द्वीप दोनों स्थानों पर 134 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, शनिवार को भी तटीय मैसाचुसेट्स और रोड द्वीप पर तूफानी आंधी का कहर जारी रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493