Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » अमेरिका में इंजीनियरिंग स्कूल के डीन बने विजय कुमार

अमेरिका में इंजीनियरिंग स्कूल के डीन बने विजय कुमार

वाशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। रोबोटिक्स और साइबर भौतिक प्रणालियों में दक्ष भारतीय मूल के अमेरिकी विशेषज्ञ विजय कुमार को पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंस का डीन नियुक्त किया गया है, जो एक जुलाई से लागू होगा।

स्कूल ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि कुमार को विश्व भर में स्वायत्त रोबोट के विकास और सामूहिक व्यवहार के लिए उनकी जैविक गणना पर अभूतपूर्व काम के लिए जाना जाता है।

उन्होंने साल 2012-2014 में शोध अवकाश के दौरान व्हाइट हाउस के विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यालय में रोबोटिक्स और साइबर भौतिक प्रणाली के सहायक निदेशक के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी।

कुमार ने इस नियुक्त के बारे में कहा, “मैं पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के अगले डीन के रूप में अपनी सेवाएं देने ेके लिए सम्मानित और उत्सुक हूं। आगामी दशकों में स्वास्थ्य देखरेख से लेकर सुरक्षा और स्थिरता जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रौद्योगिकी एक मुख्य भूमिका निभाएगी।”

उन्होंने कहा, “पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय का इंजीनियरिंग विभाग प्रतिष्ठित संकाय और अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है। यह प्रौद्योगिकियों को विकसित करने और छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए आवश्यक वैज्ञानिक प्रगति और हमारे समाज के समक्ष समस्याओं के समाधान के लिए नए अविष्कारों को करने की दिशा में सक्षम हैं।”

पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एमी गुटमैन ने कहा, “विजय की बेहतरीन शैक्षणिक मूल्यांकन, इजीनियरिंग एंड एप्लायड साइंसेज के सुनहरे भविष्य के लिए दमदार दूरदृष्टि और एक नेता और प्रशासक के रूप में उनके शानदार रिकॉर्ड से यह सिद्ध हो चुका है कि वह पेंसिल्वेनिया के इंजीनियरिंग विभाग के डीन के रूप में एक उचित पसंद है।”

उन्होंने कहा, “विजय अपने क्षेत्र के सर्वाधिक ख्यातिप्रद शख्स हैं और उन्होंने कई असाधारण नई प्रौद्योगिकीयों के विकास में भूमिका निभाई हैं।”

गौरतलब है कि कुमार ने 1987 में पेंसिल्वेनिया इंजीनियरिंग संकाय से जुड़े थे। वे वर्तमान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग एंड एप्लायड मेकेनिक्स, कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन साइंस और इलेक्ट्रिकल एंड सिस्टम्स इंजीनियरिंग विभागों में यूपीएस फाउंडेशन प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विजय ने 400 से अधिक संदर्भित लेख और शोध लिखे हैं। उन्होंने 20 से अधिक किताबें भी लिखी हैं। वह नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के सदस्य और अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स व इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स के फेलो सदस्य हैं।

अमेरिका में इंजीनियरिंग स्कूल के डीन बने विजय कुमार Reviewed by on . वाशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। रोबोटिक्स और साइबर भौतिक प्रणालियों में दक्ष भारतीय मूल के अमेरिकी विशेषज्ञ विजय कुमार को पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ वाशिंगटन, 19 मार्च (आईएएनएस)। रोबोटिक्स और साइबर भौतिक प्रणालियों में दक्ष भारतीय मूल के अमेरिकी विशेषज्ञ विजय कुमार को पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ Rating:
scroll to top