अमेरिका में कई वाहनों की टक्कर, 4 की मौत

सैन फ्रांसिस्को, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में राजमार्ग पर पांच वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

कैलिफोर्निया हाईवे पैट्रोल (सीएचपी) के ऑकलैंड क्षेत्र कार्यालय के ट्वीट के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को से लगभग 23 किलोमीटर दूर पूर्वोत्तर में सैन पाब्लो शहर में शनिवार रात को पांच वाहनों के बीच में गंभीर टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए।

सीएचपी ऑकलैंड के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बयान के मुताबिक, राजमार्ग पर पश्चिम की ओर जाने वाले यातायात का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया लेकिन यह पता नहीं था कि कितनी देर तक सड़क बंद रहेगी।

इस दुर्घटना के बारे में पीड़ितों की पहचान सहित अन्य जानकारियों का पता नहीं चल पाया है।

थैंक्सगिविंग अवकाश के दौरान सैन फ्रांसिस्को में पिछले दो दिनों में यह इस तरह की दूसरी घातक दुर्घटना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493