अमेरिका में क्रेन गिरने से 1 की मौत 3 घायल

न्यूयॉर्क के मेयर डी बलासियो ने संवाददाता सम्मेनल में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8.30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर गैस के रिसाव की आशंका के चलते कई इमारतों से लोगों को बाहर निकाला गया।

मेयर ने बताया कि मैनहट्टन के ट्रिबेका में 40 वर्थ और चर्च स्ट्रीट के बीच क्रेन कई कारों पर आ गिरी। जिस समय यह घटना घटी, उस समय क्रेन को तेज हवा चलने की वजह से सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस घटना में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह पार्किं ग लॉट में अपनी कार में बैठा था। इसके अलावा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक को मामूली चोटें आई हैं।

बलासियो के मुताबिक, “फिलहाल घायलों में से किसी की जान को खतरा नहीं है।” इस घटना के बाद सड़कों पर मलबे को देखा जा सकता था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बैरिकेड लगा दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर मानवीय चूक की वजह से।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493