नीली-सफेद धारियों और पुलिस बिल्लों वाला यह ट्रक बच्चों तक पहुंचने के कार्यक्रम का हिस्सा है। 2010 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत 1,20,000 आइसक्रीम बच्चों के बीच पहुंचाई गई है।
शहर के पुलिस आयुक्त विलियम्स इवान्स ने बताया, “अगर आप मुझसे 30 साल पहले कहते कि बोस्टन पुलिस विभाग के पास गश्ती दल बल के हिस्से के रूप में एक आइसक्रीम ट्रक है, तो मैं आपको पागल कहता।”
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि 89,000 डॉलर कीमत का यह ट्रक बोस्टन पुलिस फाउंडेशन द्वारा और बांटी जाने वाली आइसक्रीम एक स्थानीय डेयरी द्वारा दान की गई है।
उन्होंने कहा, “यह ट्रक हर रोज गश्त पर नहीं निकलता, लेकिन समुदायिक कार्यक्रमों या विशेष रूप से गर्म दिनों में यह काम करता है।”
dharmpath.com dharmpath