अमेरिका में गोलाबारी, 1 की मौत

लॉस एंजिल्स, 19 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के एरिजोना राज्य में फिनिक्स के उपनगरीय इलाके मेसा में बुधवार सुबह गोलाबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस संदिग्ध आरोपी की तलाश कर रही है।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ ने फिनिक्स की मीडिया रपटों के हवाले से बताया कि बुधवार तड़के आसपास के स्कूल और दुकानें बंद कर दी गईं। एरिजोना के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने संदिग्ध बंदूकधारी की तलाश में सहायता के लिए टीम रवाना कर दी है।

एरिजोना के सुरक्षा विभाग ने मेसा में संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को सुबह 8.45 बजे सूचना मिली थी कि गोलीबारी हो सकती है। बंदूकधारी की उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई गई थी। बंदूकधारी श्वेत और गंजा बताया जा रहा है। उसने भूरे रंग की कमीज, काली पैंट पहनी हुई थी और उसकी गर्दन पर एक टैटू है।

बंदूकधारी ने सराय (मोटल) के कमरे में कम से कम दो लोगों पर गोली चलाई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इसके बाद बंदूकधारी पास के एक रेस्त्रां में भाग गया और वहां एक कार चोरी कर फरार हो गया। कार चोरी करने के दौरान उसने संस्थान के एक छात्र के कंधे पर भी गोली मार दी।

आरोपी चोरी की कार में सवार होकर एमेलिटा एवेन्यू और साउथ लोंगमोर क्षेत्र की ओर चला गया, जहां उसने दो और लोगों को गोली का निशाना बनाया।

हालांकि अभी गोलाबारी के कारण अस्पष्ट हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493