अमेरिका में गोलीबारी के बाद हमलावर ने ख्रुद को गोली मारी

लॉस एंजेलिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में चीन के महावाणिज्य दूतावास के बाहर एक शख्स ने गोलीबारी करने के बाद खुद को गोली से उड़ा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह गोलीबारी मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग छह बजे हुई।

सिटी न्यूज सर्विस के मुताबिक, हमलावर की उम्र 60 से 70 के बीच है और उसका शव घटनास्थल पर उसके वाहन से बरामद हुआ है। हालांकि, अभी हमलावर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि, हमलावर द्वारा की गई गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493