वाशिंगटन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के कंसास में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लॉरेंस पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि रविवार रात 1.39 बजे 11वीं और मैसाचुसेट्स स्ट्रीट पर गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं, उस समय पुलिसकर्मी उसी क्षेत्र के नजदीक थे।
इस हमले में दो पुरूषों और एक महिला की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर संदिग्ध हमलावर की तलाश कर रही है।
dharmpath.com dharmpath