वाशिंगटन, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के मकिल्टेओ में शनिवार को गोलीबारी की घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
समाचार चैनल ‘एबीसी’ के मुताबिक, गोलीबारी की घटना से संबद्ध एक संदिग्ध को लुईस काउंटी में हिरासत में ले लिया गया।
घायल व्यक्ति को हार्बोर्व्यू मेडिकल सेंटर ले जाया गया था।
पुलिस ने गोलीबारी की घटना या संदिग्ध के बारे में किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath