वाशिंगटन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के वाशिंगटन के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘सीएनएन’ को बताया कि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। इस सिलसिले में कासकेड मॉल में स्टोरों की तलाशी ली जा रही है।
अधिकारी ने बताया, “बर्लिगटन में कासकेड मॉल क्षेत्र से बचें।”
अधिकारी का कहना है कि इस हादसे में जीवित बचे लोगों को बस से पास से गिरजाघर ले जाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath