वाशिंगटन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य टेक्सास के ह्यूस्टन में गोलीबारी की एक घटना में पांच पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं।
वाशिंगटन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य टेक्सास के ह्यूस्टन में गोलीबारी की एक घटना में पांच पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूस्टन मादक पदार्थ-रोधी विभाग के अधिकारी सोमवार को शहर से करीब 11 किलोमीटर दूर एक रिहायशी इलाके में वारंट देने पहुंचे थे कि तभी उन पर गोलीबारी की गई।
पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने का आग्रह किया है।
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने हमले को ‘भयावह’ बताया और कहा कि सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
dharmpath.com dharmpath