वाशिंगटन-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चित्र अब एक डॉलर के सिक्के पर दिखेगा. यह अमेरिकी संस्थानों पर अपनी छाप छोड़ने की ट्रंप की ताज़ा कोशिश है.
बुधवार को अमेरिकी मिंट ने एक डॉलर का सिक्का जारी किया. इस पर ट्रंप का चित्र है और उसके साथ ‘लिबर्टी’ और ‘इन गॉड वी ट्रस्ट’ उकेरा गया है.
यह सिक्का अमेरिका की आज़ादी की 250वीं वर्षगांठ के मौक़े पर जारी किया गया है.मुद्रा छापने वाले अमेरिकी मिंट ने बताया कि इन सिक्कों को रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए नहीं लाया जा रहा, बल्कि कलेक्शन के लिए बेचा जा रहा है.लेकिन वर्षगांठ के लिए बनाए गए एक ख़ास क़ानून में डिजाइन से जुड़े प्रावधान का इस्तेमाल करके इस नियम को दरकिनार कर दिया गया.
बेचने के लिए बनाए गए 25 सिक्कों के एक रोल की क़ीमत 61 डॉलर और 100 सिक्कों के एक बैग की क़ीमत 154.50 डॉलर रखी गई है.
बिक्री शुरू होने के कुछ ही घंटों में मिंट की वेबसाइट पर ये सिक्के ‘आउट ऑफ़ स्टॉक’ दिखने लगे. हालांकि, वेबसाइट पर कहा गया है कि और सिक्के बनाए जा रहे हैं.
dharmpath.com dharmpath