अमेरिका में टीवी स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

एक खास तरह की जम्पशूट पहने और सर्जिकल मास्क लगाए शख्स जब गुरुवार को टीवी स्टेशन से निकला तो पुलिस ने तीन बार गोलियां चलाई।

बाल्टीमोर पुलिस प्रवक्ता टी.जे.स्मिथ ने कहा कि वह गंभीर लेकिन स्थिर अवस्था में है और उसके जीवित बचने की पूरी उम्मीद है।

स्मिथ ने एनबीसी न्यूज को बताया कि संदिग्ध बाल्टीमोर का रहने वाला एक 25 वर्षीय युवा है। संदिग्ध द्वारा अपने हाथ जेब से बाहर निकालने से मना करने के बाद तीन पुलिसकर्मियों ने उस पर गोलियां चला दी।

स्मिथ के मुताबिक, इसके बाद एक बम रोबोट ने लगभग एक घंटे तक उसकी तलाशी ली और एल्यूमिनियम फॉयल में लिपटा चॉकलेट कैंडी बार से बना नकली बम बरामद किया।

इससे पहले संदिग्ध द्वारा पार्किं ग स्थान पर एक कार में आग लगाने के बाद टीवी स्टेशन को खाली करा लिया गया। लॉबी में घुस आए शख्स ने यहां बम विस्फोट की धमकी दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493