अमेरिका में ट्रेन में चाकू से हमला, 2 मरे

वाशिंगटन, 27 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के पोर्टलैंड में एक यात्री रेलगाड़ी में सवार यात्रियों पर चाकू से हमले की घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि हमलावर मुस्लिम विरोधी नारे लगा रहा था।

पोर्टलैंड पुलिस प्रवक्ता सार्जेट पीट सिम्पसन ने शुक्रवार देर रात सीएनएन को बताया, “अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह चुनिंदा लोगों पर चिल्ला रहा था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने हमें बताया कि उसने दो लड़कियों को मुस्लिम बताते हुए उन पर हमला किया। इनमें से एक ने हिजाब पहना हुआ था।”

यह घटना शुक्रवार शाम को मेट्रोपॉलिटन एरिया एक्सप्रेस (एमएएक्स) रेलगाड़ी में हुई।

सिम्पसन ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। इस हमले में उसे भी चोटें आई हैं, इसलिए उसका भी इलाज कराया जा रहा है।

सिम्पसन ने कहा, “अभी जांच शुरुआती स्तर पर है। हमें अभी पता नहीं चला है कि क्या संदिग्ध ने शराब पी रखी थी या नहीं या उसकी दवाइयां चल रही थीं या फिर क्या उसे किसी तरह का मानसिक तनाव था?”

स्थानीय केओईएन न्यूज ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि पीड़ितों में से एक की गर्दन पर हमला किया गया।

पोर्टलैंड पुलिस का कहना है कि एक शख्स को गंभीर चोटें आई हैं, उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि इस घटना में घायल दूसरे शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि एक यात्री ने इस हमले को रोकने की कोशिश की, जिस बीच हमलावर घायल हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493