अमेरिका में तूफान का कहर, 3 मरे

वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में भीषण तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा के हवाले से बताया कि तूफान से अरकंसास, लोवा, इंडियाना, ओहायो, केंटकी और टेनिसी प्रभावित हुए।

इलिनोइस आपात प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, ओटावा में तूफान की वजह से पेड़ गिरने से 76 वर्षीय शख्स की मौत हो गई।

ओटावा में 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओटावा से लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर इलिनोइस में तूफान से एक घर ढह गया जिसमें 71 वर्षीय शख्स की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई।

एक अन्य घटना मिसोरी में हुई जहां तूफान से आठ से 10 घर तक क्षतिग्रस्त हो गई। यहां भी एक शख्स की मौत हो गई।

अधिकारियों का कहना है कि यह तूफान अब अमेरिका के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493