अमेरिका में बेरोजगारी दर घटने की रफ्तार धीमी

वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी श्रम मंत्रालय द्वारा शुक्रवार का जारी आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में नौकरीपेशा लोगों की संख्या मार्च महीने में 1,26,000 बढ़ी। अर्थशास्त्रियों को यह संख्या 2,45,000 बढ़ने की उम्मीद थी। इसके साथ ही बेरोजगारी दर 5.5 फीसदी पर स्थिर रही।

नौकरीपेशा लोगों की संख्या उम्मीद से कम बढ़ने को श्रम बाजार में सुस्त विकास का संकेत माना जा रहा है।

पिछले कुछ महीने में पहली बार नौकरीपेशा लोगों की संख्या दो लाख से कम बढ़ी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर कहा कि आंकड़ों में संशोधन के साथ जनवरी और फरवरी में यह वृद्धि पहले घोषित आंकड़े से 69 हजार कम रही। साथ ही गत तीन महीने में नौकरीपेशा लोगों की संख्या औसत 1,97,000 प्रति माह की दर से बढ़ी है।

जानकारों के मुताबिक, नौकरीपेशा लोगों की संख्या में सुस्त वृद्धि का कारण प्रथम तिमाही में विकास दर कम रहना हो सकता है।

नौकरीपेशा लोगों की संख्या में उम्मीद से कम वृद्धि के कारण संभव है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में वृद्धि में जल्दबाजी से बच सकता है। फेडरल रिजर्व ने दिसंबर 2008 के बाद से यह दर शून्य के आसपास रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493