अमेरिका में मालवाहन ट्रेन बेपटरी, रासायनिक रिसाव

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल ट्रेन के बेपटरी होने का कारण पता नहीं चल पाया है।

सीएसएक्स मालवाहक रेल के 14 डिब्बों में रासायनिक सामग्री रखी हुई थी और यह रेल मेट्रो स्टेशन के पास स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 6.40 बजे पटरी से उतर गई। इस वजह से 14 में से तीन डिब्बों में रखी रासायनिक सामग्रियों में रिसाव शुरू हो गया। रिसाव के कारण क्षेत्र को बड़े पैमाने पर बंद कर दिया गया।

एक डिब्बे के पलटने से रिसाव हुए पदार्थ की पुष्टि सोडियम हाइड्रोक्साइड के रूप में की गई। इसे लीन और कास्टिक सोडा भी कहते हैं। अन्य तरल पदार्थो की पहचान गैर हानिकारक तत्व कैल्सियम क्लोराइड और एथेनॉल के रूप में हुई है।

वाशिंगटन के सहायक अग्निशमन सेवा प्रमुख जॉन डॉनेली ने कहा कि रसायनों के रिसाव से जनता को कोई खतरा नहीं है।

समाचार चैनल ‘एनबीसी न्यूज’ के मुताबिक, इस हादसे के दौरान भूमिगत गैस लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिस वजह से गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आपूर्ति बंद करने से कितने लोग प्रभावित हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493