अमेरिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

वाशिंगटन, 29 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में एक घर की छत पर विमान गिर गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

‘सीएनएन’ की रपट के अनुसार, विमान में तीन यात्री सवार थे, जो रविवार को राज्य के प्लेनविले कस्बे में एक घर की छत पर जा गिरा। इससे घर में आग लग गई।

राज्य की पुलिस ने बताया, “दुर्घटना के बाद घर में आग लग गई। जब तक पूरे घर में आग लगती इसमें रह रहे चार लोग बाहर निकल आए।”

मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

इस विमान ने पेनिसेलवेनिया के लैनकास्टर हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और नोरवुड मेमोरियल एयरपोर्ट जा रहा था, जो दुर्घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है।

दुर्घटना की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493