अमेरिका में श्रम उत्पादकता बढ़ी

वाशिंगटन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में श्रम उत्पादकता में इस साल की दूसरी तिमाही में वृद्धि दर्ज की गई। इससे पहले छह महीने तक इसमें गिरावट रही थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, श्रम मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि गैर-कृषि व्यापार क्षेत्र में श्रम उत्पादकता में अप्रैल-जून अवधि में 1.3 फीसदी सालाना वृद्धि रही, जिसमें प्रथम तिमाही में 1.1 फीसदी गिरावट रही थी।

साल-दर-साल आधार पर उत्पादकता 0.3 फीसदी बढ़ी। इससे आलोच्य तिमाही में मामूली आर्थिक विकास का पता चलता है।

उत्पादकता बढ़ने से उत्पादन 2.8 फीसदी बढ़ा और इस दौरान काम के घंटे में 1.5 फीसदी वृद्धि रही।

वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के मुताबिक अमेरिका की विकास दर दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 2.3 फीसदी रही, जो प्रथम तिमाही में संशोधन के बाद 0.6 फीसदी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493