अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी, 3 मरे व 12 घायल

लॉस एंजेलिस, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित एक रेस्तरां में सामूहिक गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और वेस्ट एडम्स जिले में हुई गोलीबारी के संदर्भ में दूसरे संदिग्ध की तलाश कर रही है।

लॉस एंजेलिस के पुलिस विभाग के फ्रैंक प्रीकियाडो के मुताबिक, “वह बहुत ही भयावह दृश्य था। गोलियों के छर्रे हर जगर बिखरे हुए थे।”

उन्होंने बताया कि घटना के समय रेस्तरां में लगभग 50 लोग मौजूद थे।

प्रीकियाडो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि रेस्तरां से निकलने के बाद तीन लोग हथियारों के साथ वापस लौटे और उन्होंने एक अन्य समूह पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

प्रीकियाडो ने बताया, “जब हम वहां पहुंचे तो तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और लोग यहां-वहां भाग रहे थे। कई लोगों को गोलियां लगी थी।”

घटनास्थल के पास रहने वाली एक स्थानीय महिला का अनुमान है कि इस दौरान लगभग 20 राउंट गोलियां चली।

लॉस एंजेलिस के महापौर एरिक गारसेटी ने कहा, “हम अमेरिका में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493