सैन फ्रैंसिस्को, 23 मार्च (आईएएनएस)। सैमसंग द्वारा उसके कर्मचारियों और विपणन साझेदारों के बीच रिश्वत के लेन-देन के मामले की जांच शुरू करने के बाद कंपनी के चीफ मार्केटिंग आफिसर मार्क मैथ्यू ने अचानक इस्तीफा दे दिया।
द वाल स्ट्रीट जर्नल की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने अपने अमेरिकी विपणन कार्य की लेखापरीक्षा की, जिसका मकसद यह पता लगाना था कि क्या उसके कर्मचारियों ने व्यापारिक साझेदारों से लेन-देन में कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया है, जिसके फलस्वरूप कई कर्मचारियों की छुट्टी हो गई।
मालूम हो कि मैथ्यू सैमसंग के यूट्यूब क्रिएटर कम्युनिटी में निवेश बढ़ाने में सक्रिय थे और उन्होंने कंपनी को कई कठिन दौर से निकाला, जिसमें 2016 में गैलक्सी नोट-7 की वापसी भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath