न्यूयॉर्क, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोट 7 की विफलता के बाद अमेरिका में सैमसंग ग्लैक्सी 7 एज रखने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि जो स्मार्टफोन उसे नोट 7 के एवज में मिला था, उसमें चार्ज करने के दौरान विस्फोट हो गया।
फोन एरिया वेबसाइट के अनुसार, क्षतिग्रस्त सैमसंग ग्लैक्सी एस 7 के साथ उक्त व्यक्ति अमेरिका के एक मशहूर वायरलेस कैरियर स्टोर में गया। दक्षिण कोरियाई की बड़ी कंपनी का यह अत्याधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है।
उपभोक्ता का दावा है कि उसे यह स्मार्ट फोन नोट 7 के एवज में दो सप्ताह पहले मिला था।
पिछले महीने ओहियो में विनिर्माण क्षेत्र के श्रमिक ने सैमसंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, क्योंकि उसके सैमसंग ग्लैक्सी एस 7 एज स्मार्ट फोन में विस्फोट हुआ था।
फोन एरिया वेबसाइट ने कहा कि पीड़ित गंभीर रूप से जल गया था और उसे त्वचा की ग्राफ्टिंग करानी पड़ी थी।
dharmpath.com dharmpath