अमेरिका में हैलोवीन कैंडी में निकला मादक पदार्थ

वाशिंगटन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में एक परिवार को अपने बच्चे की हैलीवीन ट्रिक-ऑर-ट्रीट कैंडी में क्रिस्टर मेथ (मादक पदार्थ) मिला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, केशेना के रहने वाले जोड़े ने कैंडी के अंदर संदिग्ध थैली मिलने की सूचना पुलिस को दी, जिसने इसकी पुष्टि सफेद क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (मादक पदार्थ) के रूप में की।

गनीमत रही कि बच्चे ने इस मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया।

अधिकारियों ने सोमवार को कहा, “पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत प्रसारित कर निर्देश दिया और कहा कि सभी अपने बच्चों की हैलोवीन कैंडी की अच्छी तरह से जांच करें और कुछ संदिग्ध मिलने पर पुलिस को सूचित करें।”

‘ट्रिक ऑर ट्रीटिंग’ हैलोवीन त्योहार की ही एक परंपरा है जिसमें बच्चे विभिन्न प्रकार की पोशाक पहनकर अपने आसपास के प्रत्येक घरों में जाकर ‘ट्रीट’ मांगते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493