अमेरिका में 18 वर्ष पहले अगवा बच्ची जीवित

जैकसोनविले के शैरिफ कार्यालय के मुताबिक, कामियाह मोबले को फ्लोरिडा के जैकसोनविले के अस्पताल से 1998 में उनके जन्म के बाद चोरी कर लिया गया था। मोबले दक्षिण कैरोलिना के वाल्टरबोरो में रहती हैं।

शैरिफ कार्यालय के मुताबिक, मोबले की पिछले 18 वर्षो से देखभाल करने वाली और खुद को उसकी मां बताने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया और उस पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।

18 वर्ष की महिला की जन्म तारीख वही है लेकिन उसका नाम अलग है। अधिकारियों का कहना है कि उसकी पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए।

पशासन के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत में डीएनए जांच में जांचकर्ताओं ने पाया कि यह वास्तव में कामियाह मोबले ही है।

मोबले को जैकसोनविले लाया जाएगा लेकिन यह अब उसे निर्धारित करना है कि क्या वह अपने परिवार के साथ रहना चाहती है क्योंकि अब वह 18 वर्ष की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493