अमेरिका में 2017 में एक लाख से अधिक अवैध प्रवासी गिरफ्तार

न्यूयॉर्क, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रशासन ने 2017 में कुल 143,470 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है।

अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तनालय की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में कुल 143,470 अवैध प्रवासियों की प्रशासनिक गिरफ्तारी हुई है।

प्रशासनिक गिरफ्तारी के तहत आव्रजन कानूनों के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन कुल गिरफ्तारियों में से 110,568 को 20 जनवरी के बाद गिरफ्तार किया गया। इस तरह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इन गिरफ्तारियों में 42 फीसदी का इजाफा हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल 20 जनवरी को शपथ ली थी और 25 जनवरी को ट्रंप ने प्रशासन के आव्रजन प्रवर्तनालय निर्धारित करने के लिए नया कार्यकारी आदेश जारी कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493